पीरपैंती में अदाणी फाउंडेशन द्वारा मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का जीर्णोद्धार!
पीरपैंती/भागलपुर| भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत हरिनकोल पंचायत के पहाड़िया टोला स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। Adani Foundation द्वारा सीएसआर पहल के तहत केंद्र का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कराया गया।केंद्र में टाइल्स, मार्बल, रंग-रोगन, रसोईघर मरम्मत सहित बच्चों के लिए कुर्सियां, स्कूल बैग व शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई। पेयजल के लिए दो चापाकल और गांव में 12 सोलर स्ट्रीट लाइट भी लगाई गईं, जिससे ग्रामीणों को सुविधा मिली।उद्घाटन समारोह में बीडीओ अभिमन्यु कुमार, मुखिया दीपक सिंह, थाना प्रभारी नीरज कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इसे गांव के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

Mohan Milan