बांका में पुलिस सप्ताह पर नशा मुक्ति को लेकर प्रभात फेरी का हुआ आयोजन
बांका,अंग भारत| पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन सोमवार को नशा मुक्ति कार्यक्रम को लेकर प्रभात फेरी व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली की अगुवाई एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने किया । इस दौरान पुलिस पदाधकिारी, उत्पाद विभाग के अधिकारी , पुलिस बल व विद्यालय की छात्राओं ने पैदल मार्च कर नशा के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया । प्रभात फेरी की शुरुआत समाहरणालय परिसर से हुई।जो गांधी चौक तक पहुंची।इससे पूर्व एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा, उत्पाद अधीक्षक रवींद्र कुमार, एसडीओ राजकुमार, एसडीपीओ अमर विश्वास , मुख्यालय डीएसपी, टाउन थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया । रैली में शामिल लोगों ने नशा मुक्ति से जुड़े नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। वहीं कार्यक्रम में कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राएं भी शामिल रही।पुलिस सप्ताह के दौरान इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।कार्यक्रम में पुलिस केंद्र के अन्य पदाधकिारी के साथ-साथ पुरुष व महिला पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

Mohan Milan