बिहार

अंचल परिसर में जमीन विवाद से जुड़े साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन

फुल्लीडुमर/बांका/अंगभारत। शनिवार को अंचल परिसर में जमीन विवाद संबंधी साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन सीओ मनोज कुमार के द्वारा आयोजित किया गया। जनता दरबार में एक नए आवेदन रास्ता विवाद से जुड़े केंदुआर निवासी सुनील ठाकुर एवं दिलीप मिश्रा का सुनवाई करते हुए मापी करने का आदेश दिया।वहीं हाहा गांव के प्रथम पक्ष गोविंद यादव एवं रामदेव यादव,सलैया के महेंद्र तांती एवं महेश तांती,भलुआ के कन्हैया सिंह एवं कृष्णदेव सिंह,मिथलेश यादव अन्य का सुनवाई किया गया।