Mohan Milan
(Founder)

बिहार

कार की टक्कर से बाईक सवार स्कूल बस के चालक की हुई मौत:आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

अमरपुर/बांका/अंगभारत|  अमरपुर-बांका मुख्य पथ पर मंझगांय मोड़ के समीप कार की टक्कर से बाईक सवार एक स्कूल के बस चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरपुर थानाक्षेत्र के कैथाटीकर गाँव निवासी रणवीर सिह (60) वर्ष के रूप में हुई। मृतक अमरपुर शहर के खेमीचक गाँव स्थित बीडी एकेडमी स्कूल में बस के चालक पद पर कार्यरत था।घटना की सुचना मिलते ही मृतक की पत्नी  अंजली देवी, पुत्र अनुपम सिह,निरूपम सिह समेत अन्य परिजन रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए।मौके पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि रणवीर सिह बांका की ओर से बाईक पर सवार होकर कैथाटीकर अपने गाँव आ रहा था तभी मंझगांय मोड़ के समीप अमरपुर की ओर से बांका की ओर तीव्र गति से जा रही कार चालक ने अनियंत्रित होकर बाईक में धक्का मार दिया।घटना स्थल पर ही बाईक चालक की मौत हो गई।घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पर बांस बल्ला लगाकर अमरपुर-बांका मुख्य पथ को जाम कर दिया।जाम के कारण सड़क के दोनों ओर छोटी व बड़ी वाहनों की लम्बी कतार लग गई। जाम की सुचना मिलने पर अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जाम कर्ताओं को समझाते हुए जाम को हटवाते हुए यातायात को सुचारू रूप से चालू करा दिया। मौके पर पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। फिलवक्त शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। मृतक की प‘ी के द्बारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। उधर दुसरी तरफ घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घटना की कड़ी निदा करते हुए बताया कि प्रखंड में बेतहाशा मौत बनकर दौड़ती वाहनों की चपेट में आने से आए दिन छोटी व बड़ी घटना घटित हो रही है। इन घटनाओं पर उच्च अधिकारियों के द्बारा आज तक लगाम लगाने की दिशा में कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक काफी मृदुल स्वभाव एवं मिलनसार प्रवृत्ति का व्यक्ति था। मृतक अपने बच्चों की उज्जवल भविष्य के लिए अमरपुर बीडी एकेडमी स्कूल के प्राईवेट बस का चालक पद पर रहकर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करता आ रहा था। मृतक को दो पुत्र एवं एक पुत्री है। मृतक ने अपने जीवन काल के दौरान अपने एक पुत्र अनुपम सिह तथा पुत्री रूपा कुमारी का विवाह कर लिया था। जबकि मृतक का एक पुत्र निरूपम सिह घर में रहकर पिता के कार्यों में हाथ बंटाता था। घटना के बाद मृतक के मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गई है।