केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) ,अंग भारत । विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम के कपाट यात्रा वर्ष 2०26 के लिए 22 अप्रैल (बुधवार) को प्रात: आठ बजे श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोलने की तिथि तय कर दी गई है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह शुभ मुहूर्त घोषित किया गया।विद्बान आचार्यों, हक-हकूकधारियों और बदरी-केदार मंदिर समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में घोषणा के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है। परंपरा के अनुसार निर्धारित तिथि पर बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारपुरी के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा तैयारियों को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति ने प्रबंध तेज कर दिए हैं।

Milan Boss