झारखंड

छात्रावास के निर्माण में भारी अनियमितता,घटिया सामग्रियों से हो रहा है निर्माण

अंगभारत,दुमका।   दुमका सदर प्रखंड के गांदो गांव में 10+2 विद्यालय के परिसर में कल्याण विभाग के द्वारा करीब 6करोड़की लगत से  जनजातीय छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस योजना का टेंडर गिरिडीह के एक संवेदक के नाम एग्रीमेंट होने के पश्चात संवेदक ने एक अन्य व्यक्ति को निर्माण कार्य का पेटी कॉन्ट्रेक्ट दे रखा है।भवन निर्माण में पेटी कॉन्ट्रेक्टर द्वारासभी मापदंडों को दरकिनार कर घटिया सामग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।प्राक्कलन में शामिल सामग्रियों के विपरीत घटिया इट घटिया सीमेंट तो इस्तेमाल हो ही रहा है,परंतु सारी मर्यादाएं तब तार तार हो गई जब पेटी कॉन्ट्रेक्टर ने छत को ढलाई के लिए निम्न स्तर की स्थानीय नदी को घटिया बालू निर्माण स्थल पर प्रयोग करना आनंभ कर दिया।जब ग्रामीणों को तथ्य की जानकारी हुई तो पंचायत के मुखिया सहित आम लोगों ने विरोध किया तो संवेदक के मुंशी ने ग्रामीणों को चुनौती देते हुए कहा कि हम चाहे जैसा करे हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। निर्माण स्थल पर सूचना पट्ट भी नहीं लगाया गया है।