टी-2० विश्वकप क्रिकेट का उत्साह, सेमीफाइनल में भारत की जीत के लिए मां गंगा की आरती कर की कामना
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा घाट पर युवाओं ने भारतीय क्रिकेट टीम का बढ़ाया मनोबल
वाराणसी,,अंग भारत । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी) में गंगा नदी की निर्मलता के लिए लोगों को जागरूक करने वाले नमामि गंगे के सदस्यों ने गुरूवार को टी-20 विश्वकप क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए मां गंगा की आरती की। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर और राष्ट्रध्वज के साथ शंखनाद कर भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।दरअसल, टी-20 विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम का मजबूत टीम इंग्लैंड के साथ आज खेला जाएगा गुरुवार को ललिता घाट प्रात: नमामि गंगे के सदस्यों के भारत माता की जय, चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा-हिन्दुस्तान जीतेगा, बढ़ते चलो के गगन भेदी उद्घोष से गूंज उठा। सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम पर भारतीय टीम की जीत के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्बार पर नमामि गंगे के सदस्यों ने बाबा विश्वनाथ से भारतीय टीम की जीत के लिए कामना की।

Mohan Milan