दिवंगत नन्ही बिटिया का अंगदान कर माता-पिता ने पेश किया मानवता का मिशाल : मुख्यमंत्री
रांची,अंग भारत। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि केरल की नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम यह नाम पूरे देश को द्रवित कर रहा है।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स कहा है कि अपनी संतान को खो देना किसी भी माता-पिता के लिए सबसे असहनीय क्षण होता है। ऐसे समय में, जब हृदय शोक से भरा हो, अपने जिगर के टुकड़े के अंग दान करने का निर्णय शेरिन एन जॉन और अरुण अब्राहम के लिए साधारण नहीं, बल्कि अद्भुत साहस, त्याग और करुणा का उदाहरण है। यह केवल अंगदान नहीं था, यह मानवता के प्रति उनकी अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण था। आलिन का जीवन भले ही अल्पकालिक रहा, पर आज वह कई घरों की उम्मीद बनकर जीवित है और अमर हो गई है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि दिवंगत आलिन के माता-पिता ने जो किया, वह पूरी मानवता के लिए एक अमिट मिसाल है। ऐसी मिसाल जो हर सीमा, हर भाषा और हर भेद से भी ऊपर है। उन्?होंने कहा कि वे नन्ही आलिन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और दिवगंत आत्मा के माता-पिता के अद्बितीय साहस को नमन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन की संवेदनशीलता को भी नमन करता हूं, जिन्होंने दिवगंत आलिन के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान देकर मानवता के इस संदेश को और ऊंचाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरों को जीवन देने का महादान अंगदान है। झारखंड राज्य में भी अंगदान की नीति को और सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी।

Mohan Milan