बिहार

नीतीश कुमार और नितिन नवीन ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया दाखिल

पटना,अंग भारत| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए जदयू उम्मीदवार के रूप में अपने नाम का ऐलान किए जाने के बाद बिहार में सियासी सरगर्मी चरम पर है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आधिकारिक घोषणा के बाद प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।इसी बीच नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है|नीतीश कुमार के नामांकन दाखिल करने के दौरान अमित शाह भी मौजूद रहे|साथ ही नितिन नवीन ने भी राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है|अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी है की बिहार का अगला मुख्यमंत्री कोन होगा