बिहार

नेपाल में संसदीय चुनाव को लेकर 2 मार्च की रात से 5 मार्च तक होगी,भारत – नेपाल सीमा सील

भारत – नेपाल के अधिकारियों के साथ नेपाल में हुई बैठक में बनी सहमति

सुपौल,अंग भारत।  नेपाल के मोरंग जिले के विराटनगर में ‘नेपाल-भारत सीमा जिला समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मोरंग के मुख्य जिला अधिकारी (एकग्) युबराज कतेल द्बारा की गई।इस बैठक में भारतीय पक्ष से सुपौल, किशनगंज और अररिया जिले के जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। वहीं नेपाल की ओर से मोरंग, झापा और सुनसरी जिलों के मुख्य जिला अधिकारी और सशस्त्र पुलिस बल एवं राष्ट्रीय जांच विभाग के सुरक्षा अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में चर्चा से पूर्व सभी उपस्थित अधिकारियों द्बारा दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का आरंभ किया गया। बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा और आपसी सहयोग को लेकर कुल 9 मुख्य बिदुओं पर सहमति बनी, जिनमें प्रमुख सीमा सील  नेपाल में होने वाले आगामी संसदीय चुनावों के मद्देनजर 2 मार्च 2026 (आधी रात) से 5 मार्च 2026 (आधी रात) तक सीमा को पूरी तरह से सील करने का निर्णय लिया गया है। आतंकवाद और तस्करी पर रोक-दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा पार से होने वाली आतंकवादी गतिविधियों, हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने पर चर्चा की।सूचना साझाकरण-कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। अतिक्रमण और अवैध प्रवेश- ”नो मेन्स लैंड’’ पर अतिक्रमण की जांच करने और अनधिकृत बिदुओं से भारतीय वाहनों के प्रवेश को विनियमित करने पर भी सहमति बनी। अपराध नियंत्रण- मानव तस्करी, जाली मुद्रा के प्रचलन और आर्थिक धोखाधड़ी जैसे सीमा पार अपराधों से मिलकर निपटने का संकल्प लिया गया।बैठक के अंत में दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा पर शांति, सुरक्षा और भाईचारा बनाए रखने के लिए निरंतर सहयोग और समर्थन देने की प्रतिबद्धता दोहराई।