बिहार

पोषण वाटिका को असामाजिक तत्वों ने उजाड़ा,थाना में दी सूचना

फुल्लीडुमर/बांका/अंगभारत।  प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सादपुर पंचायत के वार्ड संख्या 14 गांव बड़ी भेड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 50 की पोषण वाटिका को असामाजिक तत्वों द्वारा उजाड़ दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है । इस संबंध में आंगनबाड़ी सेविका नूतन कुमारी एवं सहायिका दीपा देवी ने बताया कि दो मार्च को  गांव के ही सौरभ कुमार पिता रमेश महोली एवं निरंजन कुमार पिता स्व बुधन महोली ने वाटिका में लगे बैगन,मिर्च, पालक,गोभी ,टमाटर,धनियां एवं सहजन के पौधे को क्षतिग्रस्त करते हुए घेरा के बांस एवं बत्ती को उखाड़ दिया है । उनकी मानें तो इसके पूर्व भी इन्हीं ग्रामीणों द्वारा 13 फरवरी को सब्जियों के पौधों को क्षतिग्रस्त किया गया था । इसकी सूचना बाल विकास परियोजना समेत थाना में भी दी गई है।