बिहार

बारात जा रही स्कार्पियो पेड़ से टकरायी, तीन की मौत

पूर्वी चंपारण,अंग भारत। जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के ढाका-घोड़ासहन मुख्य पथ पर महादेवा गांव के पास मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार दुर्घटना उस वक्त हुई जब बारात में शामिल होने जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर में वाहन के परखच्चे उड़ गए और वह करीब 2० मीटर दूर जा गिरा।हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों मे राजपुर थाना क्षेत्र के विनोद प्रसाद(55), उनके चचेरे भाई अनिल प्रसाद (35) और उपमुखिया गजेंद्र दास (4०) है। ये तीनों एक ही गांव के निवासी थे।मृतक के परिजन के अनुसार विनोद प्रसाद के पुत्र की शादी घोड़ासहन के एक मैरेज हॉल में हो थी। ये तीनों राजेपुर से उसी बारात में शामिल होने के लिए अपनी स्कॉर्पियो से जा रहे थे। महादेवा के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित गाड़ी को साइड देने के प्रयास में स्कॉर्पियो चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।स्थानीय लोगो के अनुसार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने के बाद हवा में उछलकर करीब 2० मीटर दूर जा गिरी। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक का एयरबैग खुलने से उसकी जान बच गई, लेकिन वह घटना के बाद से लापता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची घोड़ासहन थाना की पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।