बाल विवाह को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार राज्य सरकार और सभी समाज के बुद्धिजीवी को मिलकर काम करे -:रक्षा राज्य मंत्री
रांची,अंग भारत। बाल विवाह मुक्त भारत भारत अभियान के अंतर्गत रांची जिला स्तरीय जागरूकता रथ को मल सांसद एवं भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के कर कमल द्वारा उनके आवास से हरी झंडी दिखलाकर रवाना किया गया।मंत्री ने अपने संबोधन में कहें कि बाल विवाह को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार राज्य सरकार और सभी समाज के बुद्धिजीवी को मिलकर काम करना पड़ेगा और लोगों को जागरूक करना होगा, उन्होंने कहा कि इस रथ को गांव, पंचायत, विद्यालय, महाविद्यालय में ले जाकर लोगों को जागरूक करें। मैं इस अभियान की सफलता के लिए शुभकामना देता हूं उन्होंने इस अभियान में लगे पोस्टर पर हस्ताक्षर कर इस अभियान की शुभारंभ किया और संस्था के सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।इस अभियान की शुरुआत गैर सरकारी संस्था सिंदुआर टोला ग्रामोदय विकास विद्यालय एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के माध्यम से संचालित किया जा रहा है ।जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन भारत के 412 जिला में काम करती है सिंदुआर टोला ग्रामोदय विकास विद्यालय रांची जिले में इस संस्था के माध्यम से कार्य कर रही है। संस्था के सचिव राजेन कुमार ने कहा कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुरीति है बल्कि एक कानूनी दंडनीय अपराध भी है। इससे बच्चे और बच्चियों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। इसे जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों को सक्रिय एवं सामूहिक भागीदार निभाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज यह अभियान यहां से आरंभ होकर मांडर के विभिन्न गांव ,प्रखंड मुख्यालय ,थाना ,सामाजिक स्थल ,विद्यालय में जाएगा और इसी प्रकार प्रत्येक दिन बेड़ो चान्हो, रातू ,प्रखंडों में भी बाल विवाह मुक्ति रथ जाकर लोगों को जागरूक करेगा।आज मांडर प्रखंड के प्रमुख थाना प्रभारी जिला परिषद सदस्य मुखिया वार्ड सदस्य और तमाम गांव के लोगों ने हस्ताक्षर कर इस अभियान की सफलता के लिए संदेश दिया है।दिनांक 28. 2 .2026 को प्रखंड स्तर पर भी जागरूकता रथ को ओरमांझी प्रखंड के विकास पदाधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है, जो ओरमांझी प्रखंड के विभिन्न गांव में जाकर लोगों को जागरुक कर रही है।इस अभियान को सफल बनाने में प्रोग्राम मैनेजर श्री बृजेंद्र कुमार , परियोजना समन्वयक धीरज कुमार ,नितेश कुमार , सुनीता टोप्पो, अमृता टोप्पो, ललिता देवी ,शांति देवी ,मुन्नी देवी, आदि ने अपना सहयोग दिया है।

Mohan Milan