बिहार में नीतीश युग का अंत, भाजपा चौंकाएगी अपने नए मुख्यमंत्री से
पटना, अंगभारत। होली खत्म होते ही बिहार की राजनीति में अलग ही रंग देखने को मिलने लगा है। दो दशक तक बिहार में राज करने वाले नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का एलान कर दिया है। अब ऐसे में बिहार की बागडोर किसके हाथ होगी ये चर्चा का विषय बना हुआ है। नितीश कुमार ने अपने एक्स पर पोस्ट कर अपने राज्यसभा जाने की बात की पुष्टि की है। संभावित मुख्यमंत्री भाजपा का होगा ये तो तय है। मुख्यमंत्री की लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। चर्चा में चल रहे नामों में नित्यानंद राय, मंगल पाण्डेय, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। परन्तु देखा ये गया है कि भाजपा हर राज्य में ऐसी स्थिति में हमेशा ऐसे नेता के हाथ में बागडोर सौंपती है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी ना हो। अब देखना ये होगा की बिहार में भाजपा लोगों को कैसे चौंकाएगी।यह तो तय है कि जदयू से दो उप मुख्यमंत्री रहेंगे। मुख्यमंत्री भाजपा का होगा। थोड़ी ही देर में नितीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगें। इसी बीच भाजपा के चाणक्य अमित शाह पटना पहुंच चुके हैं। हम हरेक घटनाक्रम से आपको अवगत कराते रहेंगे। हमारे साथ बने रहिए।

Mohan Milan