महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा बासुकीनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
लाखों श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना
बिहार,झारखण्ड,अंग भारत| महाशिवरात्रि के अवसर पर देश भर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। मंदिरों के कपाट खुलते हीं भक्त पूजा करने के लिए उमड़ पड़े।झारखण्ड के प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ मंदिर में आज रविवार को भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। बासुकीनाथ से अंग भारत संवाददाता कुणाल झा ने बताया है कि सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लम्बी कतार लगी हुई है।सुविधा के लिए तीन अलग अलग कतार बनाई गई है ओर ये कतार1 किलोमीटर से भी लम्बी है।खबरों के अनुसार अब तक एक लाख श्रद्धांलुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना कर ली है।महाशिवरात्रि पर पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है। जिससे यहाँ का नजारा बेहद ही अद्भुत हो गया है। प्रकृति के प्रांगण में स्थित बाबा बासुकीनाथ मंदिर का औरा हीं अपने आप में अद्बितीय है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद है। हालांकि अभी तक मंदिर में अर्घा नहीं लगाया गया है। भक्तों को बाबा को स्पर्श कर पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। देवघर में प्रसिद्ध ज्योतिîलग बाबा बैद्यनाथ धाम की पूजा अर्चना करने के बाद सभी भक्त दुमका जिले के बासुकीनाथ मंदिर में जलार्पण करने के किये कूच करते है। मान्यता है कि बिना बासुकीनाथ के पूजा किये तीर्थ पूरा नहीं होता है।

Milan Boss