राष्ट्रीय

यूएई से भारतीयों को रेस्क्यू करने के लिए स्पाइसजेट की विशेष उड़ानें

नई दिल्ली, अंगभारत। पश्चिम एशिया संकट के दौर से गुजर रहा है। इसी बीच खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए निजी विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं।
एयरलाइन ने बुधवार को एक बयान में बताया कि वह आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से 8 विशेष उड़ानों का संचालन करेगी। स्पाइसजेट इन 8 विशेष उड़ानों के जरिए यूएई के फूजैरा से भारत के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए अपनी सेवा प्रदान करने जा रही है, जिनमें दिल्ली के लिए 4 विशेष उड़ानें और मुंबई के लिए 4 उड़ानें संचालित करेगी।
इसके अलावा स्पाइसजेट कोच्चि के लिए 1 उड़ान संचालित करेगी। इससे एक दिन पहले एयरलाइन ने 3 मार्च को 4 विशेष उड़ानें संचालित कीं थी। स्पाइसजेट ने कहा कि 4 मार्च से वह अपनी निर्धारित फुजैरा-दिल्ली और फुजैरा-मुंबई उड़ानें बहाल कर देगी।
इस बीच एयर इंडिया एयरलाइन ने यूएई, सऊदी अरब, इजरायल और कतर से आने-जाने वाली अपनी ज्यादातर उड़ानें 4 मार्च की रात 23:59 बजे तक के लिए निलंबित कर दी हैं।