रानी टूटी के समर्थन में भाजपा ने चलाया प्रचार अभियान
खूंटी,अंग भारत। खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र के जिला दतिया (वार्ड संख्या 4) में गुरुवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य आगामी चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करना और भाजपा समर्थित प्रत्याशी रानी टूटी के पक्ष में एकजुटता दिखाना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखी गई।बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिह मुंडा उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव स्थानीय विकास की दिशा तय करता है, इसलिए सभी मतदाताओं को सोच-समझकर मतदान करना चाहिए। उन्होंने सभी समाज के लोगों से अपील की कि वे प्रत्याशी रानी टूटी को छड़ी छाप पर वोट दे कर विजयी बनाने के लिए संगठित प्रयास करें।सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी रानी टूटी ने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है तो ग्राम और वार्ड की मूलभूत समस्याओं—जैसे सड़क, पेयजल, स्वच्छता और जनसुविधाओं—का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को नगर निकाय में मजबूती से उठाया जाएगा।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद कुमार, संयोजक काशीनाथ महतो, जिला महामंत्री संजय साहू, निखिल कंडुलना, अर्जुन पाहन, परमानंद महतो, रोशन कुमार, कामेश्वर महतो एवं पांचू महतो सहित कई स्थानीय कार्यकताã और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Mohan Milan