बिहार

रुदपैय के महारुद्र यज्ञ में वेदी से प्रज्वलित हुआ अग्नि और पकरिया के राम जानकी मंदिर में ध्वजारोहण

शंभूगंज/बांका/अंगभारत।  शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के रुदपै गांव के महारुद्र यज्ञ एवं पकरिया के रामजानकी मंदिर में भक्ति की बयार बह रही है।गुरुवार को रुदपैय यज्ञ स्थल पर बने हवनकुंड की वेदी से अग्नि प्रज्जवलित किया गया। जिसमें वृंदावन, काशी, हरिद्बार , गुरुधाम सहित अन्य जगहों से पधारे करीब एक दर्जन पंडितों की टोली द्बारा मंत्रोच्चारण के साथ लकड़ी घर्षण के माध्यम से अग्नि प्रज्वलित किया गया।इस दौरान यज्ञ स्थल पर देखने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लग गयी।हवनकुंड में अग्नि प्रज्वलित होते ही हर – हर महादेव के गगनभेदी जयकारे से माहौल भक्तिमय बन गया।आचार्य ओम प्रकाश महाराज द्बारा शिव पुराण का रसपान कराया गया।कथा के प्रथम दिन उन्होंने बताया कि भगवान प्रेम , भाव , करुणा और वात्सल्य के भूखे होते है।कथा के बीच – बीच में भागवत भजन सुन श्रोता झूमने पर विवश हो रहे है।जबकि पकरिया के प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर में गुरुवार से श्री सीताराम नवा परायण महायज्ञ प्रारंभ हो गया।नवाह परायण महायज्ञ शुभारंभ के पुर्व पंडित योगेंद्र पाण्डेय एवं मुख्य आचार्य अजय कुमार सिह द्बारा राम-जानकी मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए ध्वजारोहण किया गया। ध्वाजारोहण के बाद अष्टयाम शुरू किया गया जो नौ दिनों तक होगा। आयोजन समिति सदस्यों ने बताया अयोध्या, वानारस, वृंदावन से पधारे कथावाचकों द्बारा भक्ति की गंगा बहेंगी।मुखिया दीपक कुमार सिह, धुर्व कुमार सिह, लाल बहादुर सिह सहित अन्य आचार्य द्बारा पूजा अर्चना में सहयोग किया गया। परायण महायज्ञ में पुरुषोत्तम कुमार सिह, धनराज सिह मुन मुन, धर्मेन्द्र कुमार सिह सहित सभी ग्रामीण आयोजन की सफलता में सक्रिय है।