सफाई कर्मी को वेतन नहीं मिलने से हो रही हैं परेशानी
रुपौली,पूर्णिया,अंग भारत| रूपौली प्रखंड के अंतर्गत भिखना पंचायत के लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर्मी को कई माह से वेतन नहीं मिलने से काफी परेशान हो रहे है सभी सफाई कर्मी ने ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार से वेतन भुगतान कराने मांग किया क्योंकि आगे इस महीने में रमजान शुरू हो चुका है अब आगे होली का त्योहार है दोनों एक साथ त्योहार होने जा रहा है हमलोग गरीब व्यक्ति हैं कमाते खाते हैं कई महीनों से वेतन अभी तक नही मिला है जो त्योहार आगे जो त्योहार चल रहा है कैसे त्योहार मनाएंगे हमलोगों को कोई भी दुकानदार समान देने के लिए मना कर दिया क्योंकि राशन दुकान का कर्ज अधिक हो जाने से दुकानदार समान नही देता है सभी सफाई कर्मी ने जल्द ही वेतन भुगतान कराने का किया मांग सभी सफाई कर्मी ने भिखना पंचायत के मुखिया गुलशन खातून पति मासूम अहमद के यहां वेतन भुगतान के लिए गुहार लगाया मुखिया पति मासूम अहमद ने कहा सभी सफाई कर्मी सुपर भाइजर मो आफताब आलम को कागजात लिख कर के दिया गया कि जल्द ही सभी सफाई कर्मी को वेतन भुगतान करवाया जाए समय पर सफाई कर्मी कर्मी को वेतन भुगतान नहीं होने पर प्रखंड मुख्यालय में सभी सफाई कर्मी के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा

Mohan Milan