सलीम खान की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती, लीलावती पहुंचे सलमान खान
फिल्म,अंग भारत| बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर सामने आते ही उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री में चिता का माहौल है। बताया जा रहा है कि 17 फरवरी को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल लाया गया। हालांकि, अब तक उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही अभिनेता सलमान खान तुरंत अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे चितित नजर आ रहे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सलमान अपने पिता से मिलने पहुंचे।सलीम खान हिदी सिनेमा के प्रतिष्ठित लेखकों में गिने जाते हैं और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों की पटकथा लिखी है। हाल ही में नवंबर 2०25 में उन्होंने अपनी प‘ी सलमा खान के साथ शादी की 61वीं सालगिरह मनाई थी। फिलहाल परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Mohan Milan