Founder – Mohan Milan

बांग्लादेश में ट्रेन और बस की टक्कर में 12 की मौत, 20 घायल

ढाका, अंग भारत। बांग्लादेश में ढाका-चटगांव मार्ग पर आज तड़के कोमिला के पादुआ बाजार लेवल क्रॉसिग पर ट्रेन और बस की टक्कर में 12 लोगों की जान चली गई । इस हादसे में 20लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना के बाद ढाका-चटगांव मार्ग पर तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन निलंबित रहा। मृतकों में सात पुरुष, तीन महिला और दो बच्चे शामिल हैं। सूचना पाकर सेना, पुलिस, अग्निशमन सेवा और रेड क्रिसेंट के सदस्य पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।ढाका ट्रिब्यून और द डेली स्टार अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, कोमिला सदर दक्षिण थाना अंतर्गत ईपीजेड चौकी के सब-इंस्पेक्टर सैफुल इस्लाम ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना लगभग 3:00 बजे हुई। चटगांव जा रही मामून स्पेशल बस पादुआ बाजार लेवल क्रॉसिग पर ट्रेन की चपेट में आ गई। बस ट्रेन के इंजन में फंस गई और ट्रेन के रुकने से पहले लगभग एक किलोमीटर तक घिसटती रही। बस को ट्रेन घसीटते हुए जंगाल्या-कचुआ इलाके तक ले गई।यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर सबसे पहले स्थानीय लोग पहुंचे। बचावकर्मियों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद और घायलों को बाहर निकालकर कोमिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से तीन शव बरामद किए गए, जबकि नौ अन्य लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, ढाका-चटगांव मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन तीन घंटे तक बाधित रहा।अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के समय क्रॉसिग पर कोई गेटमैन मौजूद नहीं था। पूर्वी जोन के महाप्रबंधक ने पुष्टि की कि बांग्लादेश रेलवे ने मंडल स्तर क्षेत्रीय स्तर पर दो जांच समितियां बनाई हैं। गेटमैन मेहदी हसन और हेलाल उद्दीन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। बताया गया है कि अभी तक कोई बचाव ट्रेन घटनास्थल पर नहीं पहुंची है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts