बाँका

हमारी सरकार अगर बिहार में बनती है तो यहां भी डोमिसाइल नीति करेंगे लागू- तेजस्वी यादव

बांका,अंगभारत। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बांका के ढ़ाकामोड़ में आयोजित चैती दुर्गा पूजा कार्यक्रम मंगलवार की शाम 4 बजे शामिल हुए। सर्वप्रथम उन्होनें दुर्गा मंदिर में माथा टेका। जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2० साल से नीतीश सरकार बिहार में है, लेकिन जनता के लिए कुछ काम नहीं किया है। 15 साल पुरानी गाड़ी को जब सरकार सड़क पर नहीं चलने देती है तो नीतीश कुमार 2० साल से सरकार चला रही है। अब नीतीश सरकार की खटारा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। यही मौका है, जनता को एकजुट होकर राजद की सरकार बनाने में मदद करनी चाहिए। और बिहार को एक नया बिहार बनाए। सीएम नीतीश कुमार कभी इधर, कभी उधर जाकर जनता के साथ धोखा कर रही है। इतने साल सरकार में रहने के बावजूद बिहार से गरीबी, मंहगाई, पलायन नहीं रूकी है। भाजपा ने सीएम नीतीश कुमार को हाइजेक कर लिया है। बजट में भी केन्द्र सरकार ने बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया है। तेजस्वी यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार अगर बिहार में बनती है तो यहां भी डोमिसाइल नीति लागू करेंगे। युवाओं को नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नौजवानों को नौकरी के लिए फॉर्म भरने के लिए पैसा नहीं चुकाना पड़ेगा। उन्हें परीक्षा में जाने आने के लिए जो किराया लगता है, उसे सरकार द्बारा खर्च उठाया जाएगा। वहीं शराबबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर ताड़ी को शराबबंदी से हटाया जाएगा। ताड़ी को पूरे बिहार में चालू कराएंगे, जिससे गरीबों की हालत में सुधार होगा। तेजस्वी यादव ने जनता से कहा कि बिहार का सबसे बड़ा दुश्मन गरीबी है। लोगों को गरीबी से निजात दिलायी जाएगी। उन्होंने कहा कि नीतीश चाचा पर ज्यादा टिप्पनी नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने बिहार का सत्यानाश कर दिया है। बिहार में नई सरकार बनाकर बिहार से गरीब, मंहगाई व पलायन की समस्या से निजात दिलायी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र कच्ची है, लेकिन उनकी जुबान कच्ची नहीं है। वह जो बोलते है, वह करते है। 17 माह की सरकार में पांच लाख नौकरी दिया गया, आरक्षण की सीमा 65 प्रतिशत की गयी।राजद पार्टी लालू प्रसाद यादव की पार्टी है, जो गरीबों के लिए हमेशा खड़े रहते है। दलितों, पिछड़ों, अकलियतों के लिए राजद पार्टी हमेशा खड़ी रहती है। पार्टी के लिए जो नेता सोचेंगे, पार्टी उनके बारे में बिचार करेगी।कार्यक्रम में झारखंड सरकार में उद्योग व श्रम संसाधन मंत्री संजय प्रसाद यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, देवघर विधायक सुरेश पासवान, धोरैया विधायक भूदेव चौधरी सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *