बाँका

प्रतिबंध के बाद भी किसान खेतों में जला रहे रबी फसल की पराली

शंभूगंज/बांका,अंगभारत। सरकार एक तरफ खेतों में किसानों को पराली जलाने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है।जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के केशोपुर, कुर्मा बाटेश्वरनगर, सहदेवपुर आदि जगहों पर किसान रबी फसल तैयारी करने के बाद बचे अवशेषों को खेतों में ही खुलेआम आग लगाकर जला रहे हैं। जिससे खेतों की मिट्टी तो खराब हो ही रही है। पर्यावरण भी दूषित हो रहा है। किसानों लगातार नियमों का उल्लंघन कर खुलेआम खेतों में पराली जलाने के घटना के बाद भी शंभूगंज में प्रखंड स्तर के जिम्मेदार कार्रवाई करने को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। बता दे की शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के 19 पंचायत के किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक सहित अन्य कर्मियों को खेतों में किसान पराली को नही जलाए इसको लेकर किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया था।?कितु किसानों को जागरूक करने के बाद भी किसान अपने खेतों में रबी फसल तैयारी करने के बाद पराली को आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बता दे कि पिछले वर्ष पराली जलाने के मामले में प्रखंड प्रशासन ने खानापुर्ति करते हुए आधा दर्जन किसानो पर कारवाई किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *