सात किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
पंजवारा,बांका/अंग भारत। अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजवारा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के माराटीकर मोड़ के पास से पुलिस ने एक तस्कर को सात किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मंगलवार को क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान माराटीकर मोड़ के पास एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक झोले में रखा सात किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान बांका जिला के बौंसी थाना क्षेत्र के दलिया गांव निवासी उदीप भगत, पिता स्व. सुरेश प्रसाद भगत के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बाराहाट अंचलाधिकारी विकास कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेजा जाएगा।