कला संस्कृति मंत्री पहुंचे गोलमा, मृतक निर्मल साह के परिजनों से मुलाकात कर दिए न्याय का भरोसा
सहरसा, अंगभारत। जिले के पतरघट प्रखंड के गोलमा निवासी मृतक निर्मल साह के घर शनिवार को बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढ़ाढस बंधाते न्याय दिलवाने का भरोसा दिया। तथा हत्यारे की गिरफ्तारी सुनिश्चित करवाने की बात कही। मंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के निर्देश पर मृतक निर्मल साह की प‘ी सुनीता देवी को एक लाख नगद देते भाजपा की ओर से आर्थिक सहयोग किया। वहीं मौजूद एसडीपीओ आलोक कुमार एवं मुख्यालय डीएसपी डीएन पांडे से जानकारी लेते यथाशीघ्र हत्याकांड का उदभेदन करते हत्यारे की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा चोउमिन बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले का इस तरह नृशंस हत्या किये जाने से वे सभी दुखी हैं। मंत्री से मृतक के परिजनों ने अपने एक सदस्यों को मध्य विद्यालय गोलमा में नाइट गार्ड में बहाली करवाने की मांग किया। उन्होंने विधिसम्मत कार्रवाई करते उस दिशा में पहल करने का भरोसा दिलाया।मंत्री ने परिजनों सहित ग्रामीणों को पुलिस कार्रवाई के प्रति भरोसा रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस विपत्ति के समय में सरकार एवं उनकी पार्टी पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी है। वहीं पूर्व मंत्री सह सहरसा विधायक डा आलोक रंजन झा ने कहा ये हत्या की घटना हृदयविदारक है। उन्होंने कहा प्रशासन द्बारा भरोसा दिलाया गया है कि 12 घंटा के अंदर हत्या कांड का उदभेदन कर खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा इस दु:ख की घड़ी में उनकी पार्टी पीड़ित परिजनों के साथ है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिह, वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन प्रा.साह, जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र देव, भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुबोध साह, वैश्य समाज के प्रवक्ता सह जिला मंत्री राजीव रंजन साह, बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष सह मंडल अध्यक्ष रूद्रानंद सिह, भाजपा नेता सह प्रखंड उपप्रमुख दिनेश प्रा.यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रो. राजवीर यादव, शंभूशरण सिह, नीरज सिह कुमोद, रामनिवास सिह, सत्यम सिह, संजीव गुप्ता, सत्येन्द्र सिह गोपाल आदि मौजूद रहें।