जो जाति आधारित राजनीति करते हैं, वे देश के सच्चे हितैषी नहीं हो सकते-सतीश कुमार उपाध्याय
भागलपुर, अंग भारत-:सोमवार को भाजपा भागलपुर के द्वारा एक होटल में भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर के जन्मजयंती के अवसर पर पखवाड़ा के तहत संगोष्ठी का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारत सरकार मेँ केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश कुमार उपाध्याय एवं पूर्व उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा थी।
संगोष्ठी का उद्घाटन डॉ भीमराव अम्बेडकर, डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पूरा पुष्प अर्पित कर किया गया।
केंद्रीय मंत्री सतीश कुमार दुबे ने कहा कि आज बाबा साहेब के नाम पर कई लोगों की राजनीतिक दुकानें चल रही हैं।उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो जाति आधारित राजनीति करते हैं, वे देश के सच्चे हितैषी नहीं हो सकते।बाबा साहब के संघर्षों और कांग्रेस द्वारा किए गए उत्पीड़न का वर्णन किया। कहा कि बाबा साहब ने समाज के शोषित, वंचित और दलित वर्ग के हक लड़ाई लड़ी और उन्हें अधिकार दिलाए, लेकिन कांग्रेस ने बाबा साहब को आगे बढ़ने से रोकने के लिए तरह-तरह षड़यंत्र रचे। दलित समाज को यह समझना होगा कि उनकी असली हितैषी कांग्रेस या क्षेत्रीय दल नहीं, बल्कि भाजपा है। ऐसी भाजपा जो न सिर्फ बाबा साहब का सम्मान करती है, बल्कि उनके सम्मान ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को जागृत करने का कार्य करती हैबाबा साहब ने हमेशा कमजोरों की आवाज बुलंद की है। उनका जीवन अनुकरणीय होने के साथ ही साथ सामाजिक न्याय की भावना से ओतप्रोत है।
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा ने कहा कि पार्टी ने स्पष्ट किया कि वे आरक्षण और संविधान का पूरा सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी बाबासाहेब के सपनों को साकार करते हुए गरीबों और वंचितों की मदद कर रहे हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।देश का बजट भी वंचित वर्ग के कल्याण को समर्पित है।भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि कांग्रेस पर बाबासाहेब को जीते जी अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी विद्वता, कर्मठता और राष्ट्रवादी विचारों को हमेशा दरकिनार किया गया।
उन्होंने कांग्रेस पर संविधान का तिरस्कार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार इसके मूल आत्माओं को कांग्रेस ने खत्म करने का काम किया है। भाजपा ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब को सम्मान देने का काम किया है। ऐसे विषयों पर भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच जाएगी और उन्हें बताने का काम करेगी की कांग्रेस किस तरह से बाबासाहेब और संविधान के साथ तिरस्कार करती रही है और बीजेपी किस तरह से उन्हें सम्मान दिया है।
संगोष्ठी को कार्यक्रम संयोजक पवन मिश्रा,बंटी यादव,डॉ राजीव पोद्दार,रूबी दास,अभय वर्मन, नभय चौधरी, हरिवंश मणि सिंह, देवेंद्र चौधरी ने सम्बोधित किया।
मंच संचलान जिला महामंत्री उमाशंकर एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रीति शेखर, आरती यादव, राजकिशोर गुप्ता, वंदना तिवारी, प्रणव दास,राजेश टंडन,रूपारानी शाह,डोली मंडल, सितांशु मंडल, अभिमन्यु राम,अश्वनी जोशी मौन्टी,जिला मिडिया प्रमुख प्राणिक वाजपेयी,विजय कुशवाहा,रामनाथ पासवान, मनीष दास,मनोज हरि,नंदकिशोर हरि,माला सिंह,विनोद सिन्हा,रोशन सिंह,रितेश घोष,अमृत लाल,आशीष सिंह, निरंजन चंद्रवंशी, सोमनाथ शर्मा, दीपक साह,मनीष सिंह, बैद्यनाथ मंडल, पियूष सिंह, नीरज सिंह,लक्ष्मी साह, चंदन चंद्राकर,रघुनन्दन, विजय साह, अंजली घोष,योगी राजीव मिश्रा,रजनीश साह, समरजीत, सुबोध सिंह, अनीता सरकार, मो कुर्बान, प्यारे हिन्द, विवेकानंद, रंजीत सिन्हा, कुणाल, मनीष कश्यप, मनोरंजन मिश्रा, कन्हैया झा,अभिनन्दन यादव,विधुवाला सिंह, प्रीति पांडे,लक्ष्मी कुशवाहा,सुमित स्वश्वासत, राहुल तिवारी,नवीन चिंटू,रेखा मोदी, बालेश्वर साह, सुबोध मिश्रा, मनोज झा, चंदन यादव,नीलकमल आदि कार्यकर्ता उपस्थित होकर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किये गए उल्लेखनीय कार्यों की भी चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।