कटोरिया

बाईक के धक्के से वृद्ध जख्मी

कटोरिया बांका  अंग भारत:-
कटोरिया -बलियामहरा मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के तेलंगवा गांव के समीप मंगलवार को बाईक के धक्के से एक वृद्ध जख्मी हो गया। जख्मी वृद्ध तेलंगवा गांव के स्व जवाहर यादव का पुत्र सूरज यादव (70) बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त वृद्ध अपने घर के सामने सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान थाना क्षेत्र के टिटिहीवरण से बाईक द्वारा बाजार आ रहे एक युवक ने असंतुलित होकर वृद्ध को बाईक से धक्का मार दिया। दुर्घटना में वृद्ध गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। जख्मी का ईलाज रेफरल अस्पताल में डॉक्टर बिनोद कुमार द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *