मुंबई

पहलगाम आतंकी हमले के बाद मुंबई में सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबई,अंग भारत |          जम्मू कश्मीर के पहलगांव में निर्दोष पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के महत्वपूर्ण ठिकानों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही भीड़भाड़ भरे इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और वाहनों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।पहलगांव आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से पांच लाख रुपये आर्थिक सहयोग की घोषणा की गई है। साथ ही इस घटना में घायलों को इलाज के ५० हजार रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रयास से आज रात जम्मू कश्मीर में फंसे पर्यटकों को दो विशेष विमानों से मुंबई लाया गया है। अन्य फंसे पर्यटकों को वापस लाने का प्रयास जारी है। जम्मू कश्मीर में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों जम्मू में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मंत्री गिरीष महाजन हर तरह की सुविधा मुहैया कराने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *