चिलचिलाती धूप ने लोगों को किया परेशान,आने वाले दिनों में 42 से 44 डिग्री रहेगा दिन का तापमान
बांका,अंगभारत। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। वही बुधवार को फिर से एक बार चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई। जिससे रात में भी लोगों को गर्मी ने परेशान किया। जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। बताते चलें कि पिछले दिनों बारिश के बाद जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी होने से एक बार फिर से गर्मी का सामना करना पड़ रहा। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि हवा का वेग ०8 से 13 किमी प्रतिघंटा के बीच रहा।मौसम विभाग के अनुसार तापमान में अभी और भी ज्यादा बढ़ोतरी होगी। धूप से बच्चों की त्वचा झुलस रही है जबकि अधिकांश स्कूल दोपहर एक बजे के आसपास बंद किये जा रहे हैं। पसीने से तरबतर हो पहुंचते हैं बच्चे घर और चेहरा लाल रहता है।हाफ शर्ट और हाफ पेंट ड्रेस होने के कारण धूप सीधी शरीर पर पड़ती है इस कारण त्वचा झुलस जाती है। अधिकांश विद्यालय साढ़े बारह बजे से एक बजे के बीच बंद हो रहे हैं। आसमान से बरस रही आग को झेल कर जब बच्चे घर आते हैं तो पूरी तरह पस्त दिखते हैं। सिर ढका न होने के कारण धूप सीधी पड़ती है। इस कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। बुधवार को सुबह 12 बजते ही अधिकतम तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया। चिलचिलाती धूप ने लोगों को छाते ओट में आने पर मजबूर कर दिया। जरूरी काम से निकले लोग गमछा, टोपी में नजर आए। दोपहर के बाद डिग्री पर पहुंच गया, जो शाम साढ़े चार बजे तक टिका रहा। मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 अप्रैल को बांका जिले को लू की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार ये दो दिनों तक तापमान 42 से 44 डिग्री तक रहेगा और दोपहर के समय लू भी चलेगी।बांका जिला हिट वेव की चपेट में है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इधर सदर अस्पताल में 15 बेड का वार्ड अलग से तैयार किया गया है। सदर अस्पताल के प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि हिट वेव को लेकर सदर अस्पताल पूरी तरह से तैयार है।
सदर अस्पताल में 15 बेड का वार्ड भी बनाया गया है। जिसमें एसी सहित अन्य सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा बर्फ से सीखने के लिए आइस पैक फ्रिज हीटवेव से संबंधित ओआरएस, परासीटामोल सहित अन्य रिलेटेड दवा उपलब्ध कराया गया है।