झारखंड के 12 जिलों में 27 को बारिश और वज्रपात का अलर्ट
रांची, अंग भारत | झारखंड के 12 जिलों में 27 अप्रैल को वज्रपात, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी की तेज गति से हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है।वहीं 26 अप्रैल को भी झारखंड के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी जिलों के लिए तेज हवा और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।विभाग ने राज्य के जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिण और मध्यवर्ती जिले शामिल है।गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 39 डिग्री, जमशेदपुर में 43, डालटेनगंज में 44, बोकारो में 41.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।विभाग ने राज्य के जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिण और मध्यवर्ती जिले शामिल है।