भागलपुर

पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया

पीरपैंती/भागलपुर अंगभारत।      पीरपैंती प्रखंड के बाराहाट ईशीपुर विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के संस्थापक स्मृति शेष डॉक्टर तेज नारायण कुशवाहा के जन्म जयंती पर पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित की गई।कार्यक्रम में संस्था के कुलसचिव डॉक्टर दीपंकर वियोगी, कुलपति डॉक्टर संभाजी राजाराम बाविस्कर, लोकसभा प्रत्याशी हरे राम निराला, पूर्व प्राचार्य नकुल झा, डॉ योगेश कौशल, प्रोफेसर सुदामा महतो, उपकुलपति मांडवी देवी, बादल कुमार मिश्रा, गुरुदेव कुमार ,चंदन राज और मुकेश आजाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया।लघु कथाकार डॉक्टर वियोगी द्वारा रचित समर्पित पुस्तक का विमोचन साहित्यकारों ,अतिथियों और विद्वानों द्वारा विमोचन किया गया। अध्यक्ष भाषण साहित्यकार हरे राम निराला ने कहा संस्थापक डॉक्टर तेज नारायण कुशवाहा साहित्यकी महान मनीषी जिनका प्रसिद्ध भारत के कोने-कोने में जो है हिंदी भाषा की रूप में जो है जानी गई। कुलपति संभाजी बाविस्कर ने कहा कि पुष्प अर्पित लघु कथा काफी अच्छा लगा यह कथा गागर में सागर बढ़ने का काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *