दिल्ली में महापौर और उप महापौर के आज के चुनाव में भाजपा ने किया जीत का दावा
नयी दिल्ली,अंग भारत | दिल्ली नगर निगम में महापौर और उप महापौर पद के लिए आज दोपहर दो बजे से चुनाव होना है।एक तरफ जहा इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने खुद को चुनाव से अलग कर लिया है तो वहीँ चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की जीत का दावा भी किया है।एक तरफ जहा कांग्रेस ने मनदीप सिंह को महापौर और अरीबा खान को उपमहापौर पद का उम्मीदवार बनाया है तो वही भाजपा ने महापौर पद के लिए राजा इकबाल सिंह को और उप महापौर के लिए जय भगवान यादव को खड़ा किया है।