भोजपुर

महिला ने अपनी छोटी बहन की शादी अपने ही पति से करा दी, कारण जान कर रह जाएंगे हैरान

जगदीशपुर/भोजपुर,अंग भारत।               भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी छोटी बहन की शादी अपने ही पति से करा दी। यह शादी 14 अप्रैल को हिंदू रीति-रिवाज के साथ लखनऊ के वेदनाथ सनातन हिंदू मंदिर में हुई। मामला गुरुवार को तब प्रकाश में आया जब बड़ी बहन अपने पति और छोटी बहन के साथ जगदीशपुर थाने पहुंची। गौरतलब है कि दुलौर गांव निवासी उमेश प्रसाद ने अपनी बड़ी बेटी खुशबू कुमारी की शादी वर्ष 2020 में विमवां पंचायत के हरनही गांव निवासी सत्यनारायण साह के पुत्र मुन्ना साह से कराई थी। खुशबू और उसकी छोटी बहन चांदनी कुमारी में शादी से पहले से ही गहरी दोस्ती थी। दोनों साथ ही रहती थीं। वर्ष 2025 में जब चांदनी 20 वर्ष की हुई। इसके बाद खुशबू ने अपने मायके वालों की जानकारी के बिना चांदनी को उसके घर से अपने साथ ले गई और मंदिर में अपने पति से उसकी शादी करा दी। उधर, चांदनी की मां ने थाने में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस कार्रवाई के डर से खुशबू, उसका पति और चांदनी गुरुवार को थाने पहुंचे। वहां शादी की जानकारी दी गई। थाने में चांदनी की मां और अन्य परिजन भी मौजूद थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और जांच शुरू कर दी। खुशबू का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से अपनी छोटी बहन की शादी अपने पति से कराई थी। दोनों बहनों ने साथ रहने का वादा किया था। इसलिए अब तीनों साथ रह रही हैं। चांदनी बालिग है और अपने फैसले खुद ले सकती है। चांदनी भी शादी से खुश हैं। बड़ी बहन ने कहा कि शादी आपसी सहमति से हुई है। हम तीनों साथ रहेंगे और खुश रहेंगे। उल्लेखनीय है कि हिंदू विवाह अधिनियम के तहत पहली पत्नी के जीवित रहते हुए दूसरी शादी करना कानूनी रूप से अवैध है और इसे द्विविवाह माना जाता है। यह अधिनियम तलाक या मृत्यु की स्थिति में ही दूसरी शादी की अनुमति देता है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 82 के अनुसार, यदि आपका जीवनसाथी जीवित है और तलाक नहीं हुआ है, तो दूसरी शादी करना द्विविवाह कहलाता है। हालाँकि, यदि पहली पत्नी को कोई आपत्ति नहीं है, तो कानूनी प्रक्रिया के तहत दूसरी शादी की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *