राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ईंटक के पदाधिकारियों ने बैठक कर मजदुरो की समस्याओं से हुए अवगत:
अमरपुर/बांका अंगभारत| अमरपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को कामगार सुचना एवं सहायता केन्द्र के बैनर तले राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ईंटक के पदाधिकारियों के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ईंटक कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र यादव ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अमरपुर विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी सह कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, ईंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनय कापरी, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, आरती पांडे उपस्थित हुए। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से ग्राम रक्षा दल के कर्मियों ने कहा कि आज हम सभी कर्मी मेला ड्यूटी से लेकर अन्य तरह के कार्यो में पुलिस प्रशासन की मदद करते हैं लेकिन हम सभी को कार्य के बदले मानदेय नहीं दिया जाता है। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारी मौजूद मजदुरो की समस्याओं को बारिकी से सुना। मौके पर उपस्थित मजदुरो को संबोधित करते हुए कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि मजदुरो की एकता सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने मौजूद मजदुरो को एक होने की अपील करते हुए कहा कि मजदुरो की मांग लम्बे समय से चलती आ रही है लेकिन बिहार सरकार मजदुरो की मांगो पर विचार नहीं कर रही है जिसका खामियाजा उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगी। ग्राम रक्षा दल के युवाओं ने भी बिहार सरकार से उन्हें नियमित करने, मानदेय देने तथा पुलिस कर्मियों की तरह सुविधा देने की मांग किया लेकिन आज तक उनकी मांगो पर विचार नहीं किया गया है। कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ने मजदुरो को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह सभी मजदुरो की मांगो को अपने स्तर से बिहार सरकार एवं कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचायेगे ताकि मजदुरो को उनका हक मिल सके। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों तथा मजदुरो ने कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले से 26 पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस अवसर पर ग्राम रक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष मुस्ताक अंसारी, सविता देवी, रीना देवी, रानी देवी, राहुल कुमार, ज्योति कुमारी समेत पीडीएस के मजदुर तथा ग्राम रक्षा दल के सदस्य गण उपस्थित थे।