पूर्णिया

बिहार किसान मजदूर संघ ने मनाया स्थापना दिवस समारोह

पूर्णिया, अंग भारत। बिहार किसान मजदूर संघ के बैनर तले कल शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 को बिहार किसान मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने पूर्णिया जिला मुख्यालय स्थित जिला कार्यालय में दिन के 2:00 बजे स्थापना दिवस समारोह मनाया। इसमें जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र से संगठन के कार्यकर्ता, सदस्य, और किसान एवं मजदूर बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान संघ के नेता सह संयोजक अनिरुद्ध मेहता ने किया। इसके अलावा संगठन के अन्य नेताओं ने बिहार किसान मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए संघ की मजबूती को बनाए रखने की अपील की।स्थापना दिवस समारोह में मुख्य रूप से आलोक कुमार, सुरेश कुशवाहा, अब्दुल मन्नान, बम भोला साहनी, रामचंद्र यादव, धीरेंद्र कुमार यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *