आपसी विवाद से तंग आकर विवाहिता ने खाई जहर:स्थिति गंभीर,रेफर
अमरपुर/बांका अंग भारत| अमरपुर थानाक्षेत्र के चकसिया गांव में आपसी विवाद से तंग आकर एक महिला ने फसलों में डालने वाली सल्फास (जहर) खा लिया। गंभीर स्थिति में महिला के स्वजनो द्वारा महिला को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने चकसिया गांव निवासी कारू यादव की पत्नी पुतुल देवी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। अस्पताल में मौजूद महिला के स्वजनो ने बताया कि शनिवार को किसी बात को लेकर महिला का अपने पति के साथ कहासुनी हो गई थी जिस आक्रोश में आकर महिला ने घर में रखे सल्फास (जहर) खा लिया। हालांकि महिला का उपचार कर रहे डॉक्टर ने महिला की स्थिति चिंताजनक बताई हैं।