शम्भुगंज

पिया के नाम की हाथो में मेंहदी लगाकर दुल्हन करती रही दुल्हे का इंतजार,नही आई बारात

शंभूगंज/बांका,अंगभारत।   शादी की खुशी में मंडप को दुल्हन की तरह सजाया गया, गांव में भोज का भी आयोजन हुआ, लड़की की शादी के पहले होने वाला सभी रस्म भी हुआ।ग्रामीण बारात और दुल्हे की स्वागत को लेकर पुरी तैयारी कर इंतजार में रहे, दुल्हन भी अपने हाथों में पिया नाम की मेहंदी रचा कर दूल्हे का रात भर इंतजार करती रही। किन्तु ना तो सेहरा बांधे दुल्हा पहुंचे और ना आई बारात। जिसके बाद एक मनहुस खबर ने शादी की खुशी मातम में तब्दील कर दी।शहनाई की आवाज थम गई।और शादी की सारी खुशी पर पानी फिर गया। जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के विरनौधा गांव के स्व उत्तम मंडल की पुत्री सपना कुमारी की शादी भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दिन दयालपुर गांव के प्रभास मंडल के पुत्र विभाष कुमार से तय हुई थी। इस दौरान शादी की बारात आने वाली थी। जिसको लेकर गांव में लड़की के घर वाले हलवाई बिठाकर भोज का आयोजन कर चुके थे। ग्रामीण भी सेहरा बांधे दूल्हा और बारात आने के इंतजार में स्वागत की सारी तैयारी पूरी कर इंतजार कर रहे थे। वही दुल्हन सपना कुमारी भी अपने पिया नाम की हाथों में मेहंदी रचाकर दूल्हे और बारात के आने का इंतजार कर रहे थे। इतना ही नहीं शादी के पूर्व होने वाले सभी रस्मे में भी पूरी कर ली गई थी। लड़की के घर पर सारे रिश्तेदार भी शादी के उमंग में खुशी का इजहार कर रहे थे। किंतु इसी बीच एक मनहूस खबर देर रात आई की दूल्हा विभाष कुमार की बारात निकालने के समय ही उसके दादा सुरेश मंडल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके बाद शादी की खुशी गम में तब्दील हो गया। और फिर बारात निकलने की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई और फिर अर्थी निकलने की तैयारी शुरू कर दी। इस मनहुस खबर से विरनौधा गांव में लड़की के घर वालों को काफी सदमा लगा। वही गांव में ग्रामीणों को शादी समारोह का भोज कर चुके थे। बारात के स्वागत के लिए भी सारी तैयारी कर चुकी थी। पंडाल से लेकर शादी का मंडप तक सज कर तैयार था। किंतु दूल्हे की दादा सुरेश मंडल की मौत की खबर से शादी की सारी खुशी पर पानी फिर गया। इस मनहूस खबर को सुनकर भोज खाने वाले लोग भी अपने दांतों तले उंगली काट रहे थे। कह रहे थे की यह क्या विडंबना है की बारात निकलने के समय ही दूल्हे की दादा की मौत हो गई। यह घटना शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *