भाजपा के जिला कार्यालय के भवन निर्माण का पदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया शिलान्यास
दुमका,अंगभारत। भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला संगठन के लिए एक ऐतिहासिक क्षण शनिवार को साकार हुआ, जब डंगालपाड़ा में पार्टी के स्थायी जिला कार्यालय के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्बाबूलाल मरांडी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न किया और ईश्वर से संगठन के उत्तरोत्तर विकास एवं जनसेवा के संकल्प को सुदृढ़ करने का आशीर्वाद मांगा।
कार्यक्रम में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्दीपक बंका सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाया। प्रथम प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, पूर्व सांसद सुनील सोरेन एवं जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया।
भूमि पूजन सह शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में अद्भुत उत्साह, उमंग एवं संगठन के प्रति अपार श्रद्धा देखने को मिली। हर चेहरे पर हर्ष और उत्साह की झलक स्पष्ट थी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं के बधाई देते हुए कहा – यह कार्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि भाजपा के विचार, संकल्प और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का जीवंत प्रतीक बनेगा। स्थायी कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन को नई ऊर्जा देगा और भाजपा को जन-जन से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।
कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष श्री गौरवकांत ने समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह कार्यालय आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त करने का आधार बनेगा तथा भाजपा के कार्यकर्ता इसे सेवा, समर्पण और संगठन के मंदिर के रूप में प्रतिष्ठित करेंगे।”
जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने बताया इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री निवास मंडल, परितोष सोरेन, डॉ अंजुला मुर्मू अमिता रक्षित, डॉ शर्मिला सोरेन,अमरेंद्र सिंह, मृणाल मिश्रा, रविकांत मिश्रा, पवन केसरी, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, मार्शल ऋषिराज टुडू, विवेकानंद राय, पिंटू साह, गुंजन मरांडी, पिंटू अग्रवाल, दिनेश सिंह, रूपेश मंडल, बिमल मरांडी, दीप्तांशु कोचगवे, ममता साह, प्रिया सिंह, अजय गुप्ता, ओम केसरी,श्रीधर दास, नकुल साह, किशोरेंद्र दास, अमन राज, नीतू झा, कुश पाल, इंद्रजीत कुमार, ध्रुवज्योति महंता, के.एन. सिंह, प्रवीण सिंह, संतोष साह, विश्वनाथ राय, दीपाली मंडल, रानी सिंह, वीरेंद्र मरांडी, सौरभ चौधरी, रंजीत यादव, हराधन मंडल, ऋषिकेश गुप्ता, मुरलीधर पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।