मवेशी का चारा काटने के दौरान मशीन में हाथ जाने से एक किशोर हुआ जख्मी:स्थिति गंभीर, रेफर
अमरपुर/बांका अंगभारत | अमरपुर थानाक्षेत्र के कामदेवपुर विक्रमपुर गांव में मवेशी का चारा काटने के दौरान मशीन में हाथ जाने से एक किशोर जख्मी हो गया। गंभीर स्थिति में परिजन किशोर बिछो यादव का पुत्र पियुष कुमार को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लेकर आये जहाँ डॉक्टरों के द्वारा जख्मी किशोर का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। अस्पताल में मौजूद जख्मी किशोर के परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात्री किशोर मवेशी के लिए मशीन से चारा काट रहा था तभी किशोर का दायां हाथ मशीन में चला गया। जख्मी किशोर का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घटना में किशोर का दायां हाथ का पांचो ऊँगली कट गई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है।