रांची

रांची सहित कई जिलों में छाए बादल, प्रचंड गर्मी से राहत

रांची, अंग भारत |  राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। बादल छाने से प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिली है|मौसम विभाग ने 29 अप्रैल तक विभन्न जिलों में गर्जन, वज्रपात और 30-50 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की है। इसे लेकर मौसम विभाग ने 28 अप्रैल को ऑरेन्ज अलर्ट और 29 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।वहीं रविवार को रांची और आसपास ईलाक़ों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं।बादल छाने और हवा चलने से मौसम काफी सुहावना हो गया है। रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह अन्य शहरों के तापमान में पांच से छ्ह डिग्री की कमी दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *