डीएम ने सभागार में सभी विभाग के पदाधिकारी के साथ की साप्ताहिक बैठक
सुपौल,अंग भारत। समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ जिला स्तरीय साप्ताहिक सोमवारीय बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में न्यायालय संबंधी लंबित वादों की समीक्षा, जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम, ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड, जिला जनता दरबार एवं अन्य विभागीय कार्यों से संबंधित प्रगति की समीक्षा की गयी। उक्त बैठक में राशिद कलीम अंसारी, अपर समाहर्त्ता, सुधीर कुमार, उप विकास आयुक्त, विनय कुमार साह, बन्दोवस्त पदाधिकारी, सिविल सर्जन, एवं जिलास्तरीय सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे। सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अवर निबंधक, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्/पंचायत, जिला विडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से उपस्थित थे।