भाजपा किसान मोर्चा ने किया नरेश टिकैत का पुतला दहन
अंग भारत सुपौल । मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नलिन जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय स्टेशन चौक पर पाकिस्तान परस्त देशद्रोही नरेश टिकैट का पुतला दहन किया एवं पुतला दहन के समय कार्यकर्ताओं द्बारा गगन भेदी नारे लगाए गए पाकिस्तान मुर्दाबाद, जिन्हें पाकिस्तान पसंद हो उसे पाकिस्तान भेजो पाकिस्तान भेजो, सभी देश द्रोहियों को फांसी दो फांसी दो, वंदे मातरम, भारत माता की जय, नरेश टिकैत शर्म करो शर्म करो, नरेश टिकैत होश में आओ होश में आओ, नरेश टिकैत मुर्दाबाद।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जायसवाल ने कहा देश की जनता पुरी तरह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। जब राष्ट्र की बात आती है तो जाति,धर्म, क्षेत्रवाद आदि से ऊपर उठकर सोचना और करना चाहिए। नरेश टिकैत किस मुंह से पाकिस्तान को पानी देने का वकालत करता है वह देश के विरुद्ध बयान देकर स्पष्ट हो जाता है वो देशद्रोही है।सरकार से मांग करता हूं उसे पाकिस्तान भेजा जाए। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिवधर साह, जिला महामंत्री सुनील कुमार मंडल, जिला मंत्री सरोज देवी, अमरनाथ ठाकुर, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतीष कुमार शुशील, पूर्व उपाध्यक्ष रंजु झा, पूर्व जिला महामंत्री सुरेश कुमार सुमन, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र पाठक, महिला मोर्चा के जिला महामंत्री शक्ति कुमारी सारिका पूर्व मंडल अध्यक्ष महामाया चौधरी, डॉ शमशाद आलम, मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर मंडल, रामदेव मंडल, मिथिलेश झा, बैद्यनाथ चौधरी, विद्या कांत मिश्र, रंजीत कामत, रुबी जायसवाल, लक्ष्मण चौधरी, योगेन्द्र चौधरी, मोहन जायसवाल सहित दर्जनों किसान मोर्चा के कार्यकताã उपस्थित रहे।