रांची

झारखंड में चार मई तक गर्जन और वज्रपात की आशंका

रांची,अंग भारत।  झारखंड में चार मई तक गर्जन, वज्रपात और हवा चलने की आशंका है।मौसम विभाग ने तीन मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिले पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, कोडरमा और लोहरदग्गा को छोड़ कर शेष जिलों में गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका जतायी है।वहीं गुरुवार को रांची सहित कई जिलों में हुई बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। बारिश के चलते ठंड का एहसास हो रहा है। रांची में पिछले 24 घण्टों के दौरान 12.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि राज्य भर में सबसे बारिश धनबाद जिले के पुटकी में 38.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।वहीं शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा और बारिश होने के कारण मौसम सुहावना रहा।मौसम में मौजूदा बदलाव काल बैसाखी के चलते हो रहा है। मौसम में बदलाव से राज्य के लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *