पंकज मंडल बने महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षक संघ के रजौन प्रखंड अध्यक्ष
रजौन/बांका, अंग भारत। प्रखंड के कटिया (पुनसिया) स्थित महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षक संघ के जिला कार्यालय परिसर में गुरुवार 01 मई को संघ के जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद शर्मा की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आहूत हुई। इस बैठक के दौरान प्रखंड इकाई का गठन किया गया, जहां सर्वसम्मति से रजौन प्रखंड महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद के लिए पंकज मंडल, सचिव पद के लिए प्रभाकर कुमार सिंह तथा महिला सदस्य के रूप में अर्पणा कुमारी को मनोनीत किया गया। इस बैठक के दौरान जिला संयोजक रामनारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, कुमोद प्रसाद मंडल, राजेश गुप्ता, आरएसजे चौधरी इंटर कॉलेज धौनी के प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र कुमार चौधरी, संतोष कुमार सिंह, नंदा देवी, खुशबू कुमारी, मनोज यादव सहित अन्य उपस्थित थे।