दुमका

भाजपा नेत्री प्रो अंजुला मुर्मू राष्ट्रीय रसायन एवं उर्वरक लिमिटेड मुंबई के निदेशक मंडल में निदेशक के रूप में मनोनीत

दुमका,अंगभारत।  भारत सरकार की नियुक्ति समिति ने दुमका की भाजपा नेत्री प्रो अंजुला मुर्मू को राष्ट्रीय रसायन एवं उर्वरक लिमिटेड मुंबई (महाराष्ट्र) के निदेशक मंडल में गैर-आधिकारिक निदेशक के रूप में मनोनीत किया है। यह नियुक्ति 01 वर्ष की अवधि अथवा अगले आदेश तक लिए प्रभावी होगी|प्रोफेसर अंजुला मुर्मू, जो शिक्षा, अनुसंधान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी नाम हैं, पूर्व में फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स ट्रावनकोर लिमिटेड कोच्चि (केरल) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में स्वतंत्रत निदेशक के रूप में 3 वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अपने पूर्ववर्ती कार्यकाल में उन्होंने संस्थागत पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को मजबूती प्रदान करते हुए नीति निर्माण में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।उनकी यह नियुक्ति उर्वरक विभाग के प्रस्ताव पर 19 मार्च 2025 को हुई सर्च कमेटी की अनुशंसा पर की गई है। इस अवसर पर प्रोफेसर अंजुला मुर्मू ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आभार प्रकट करती हूं। यह नियुक्ति न केवल मेरे लिए, बल्कि संथाल परगना और देशभर की आदिवासी बेटियों के लिए एक प्रेरणा है। मैं पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ इस दायित्व का निर्वहन करूंगी और अपने अनुभव का उपयोग देश के सार्वजनिक उपक्रमों को सशक्त बनाने में करूंगी।45वर्षीय प्रोफेसर मुर्मू उच्च शिक्षा जगत की एक सशक्त हस्ती हैं और झारखंड विशेषकर संथाल परगना क्षेत्र की अग्रणी महिला नेतृत्वकर्ता के रूप में प्रतिष्ठित हैं। उनकी यह नियुक्ति नारी सशक्तिकरण और सामाजिक समावेशन की दिशा में एक मील का पत्थर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *