आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम के तहत महापौर विभाग कुमारी वार्ड 35 की जनता से हुई मुखातिब
पूर्णिया, अंग भारत। पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी कल शनिवार को आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम के तहत मुंशीबाड़ी मुहल्ले के वार्ड संख्या 35 में आम नागरिकों से रूबरू हुई।कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम क्षेत्र के मुंशीबाड़ी चौक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर की गई जिसमे वार्ड संख्या 35 के काफी संख्या मे स्थानीय नागरिक सहित वार्ड पार्षद एवं नगर निगम कर्मी शामिल हुए।मौके पर मौजूद नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने एक ओर जहां विकाश के योजनाओं से संबंधित जानकारी आमलोगों से साझा की वहीं दूसरी ओर वार्ड की समस्याओं की जानकारी भी आम लोगों से प्राप्त किया।