जनता दरबार में चार मामलो का हुआ निष्पादन:
अमरपुर/बांका अंगभारत| अमरपुर थाना परिसर में शनिवार को अंचल सीआई राजेश कुमार झा तथा अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में जमीन संबंधित विवाद की निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पुर्व से निर्गत नोटिस का तामिला कराने आये दोनों पक्षों के द्वारा प्रस्तुत काग़जात का अंचल सीआई ने बारिकी से अवलोकन किया। अंचल सीआई ने बताया कि शनिवार को आयोजित जनता दरबार में चार मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें वासुदेवपुर गांव के भैरो पासवान बिहार सरकार की जमीन पर कब्जा, बेला शोभानपुर गांव के उमेश राणा का गैर मजरूआ जमीन पर कब्जा, डुमरामा गांव की रंजना देवी पर अवैध कब्जा तथा विदुआ गांव के मारो मंडल ने अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया था। प्राप्त सभी आवेदन के आलोक में प्रस्तुत कागजात का अवलोकन कर चारो मामले का निष्पादन कर दिया गया। इस अवसर पर अविनाश कुमार सिंह समेत विभिन्न पंचायत से आये फरियादिगण उपस्थित थे।