मौन टूटना चाहिए:डॉ रामवरण चौधरी
दुमका,अंगभारत। मयूराक्षी के बैनर तले कृपाश्रय कुम्हारपारा में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ रामवरण चौधरी ने की। डॉ चौधरी ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद कुत्सित राजनीतिक बयानबाजी से इतर साहित्य सेवा करने वालों से विचार के प्रसार एवं प्रभावी लेखनी के लिए आवाहन किया। ऐसे ही विचारों को समेटती हुई उन्होंने एक कविता का भी पाठ किया,
विशिष्ठ वक्ता के रूप में शंभूनाथ मिस्त्री ने युवाओं से अपने हिस्से की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा , वर्तमान परिस्थितियों पर उन्होंने स्वरचित कविया का पाठ भी किया। उपस्थित कवियों एवं साहित्यकारों ने क्रम से अपनी रचनाओं का पाठ किया।अरुण सिन्हा के संयोजन में आयोजित इस बैठक में राजीव नयन तिवारी, अमरेंद्र सुमन, अशोक सिंह, विद्यापति झा , नवीन चंद्र ठाकुर, केशव सिन्हा, दुर्गेश चौधरी, पवन मिश्रा,अमित झा, रोहित अंबष्ट,उत्तम लयकार, एवं अंजनी शरण उपस्थित थे।