वरिष्ठ जदयू नेता सत्यनारायण सिंह बनाए गए बिहार प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य
रजौन/बांका, अंग भारत। जनता दल यूनाइटेड बिहार प्रदेश कार्य समिति के द्वारा लिए गए निर्णय के तहत शनिवार 3 मई को जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा जारी की गई अधिसूचना के तहत बिहार प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में रजौन प्रखंड के वयोवृद्ध समाजवादी नेता सह जदयू के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सिंह को मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए धोरैया विधानसभा के पूर्व विधायक मनीष कुमार ने बताया कि बांका जिले से 5 सदस्यीय टीम में से धोरैया विधानसभा अंतर्गत रजौन प्रखंड के कुशल राजनीतिक सोच रखने वाले समाजवादी रणनीतिकार सत्यनारायण बाबू का बिहार प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में चुना जाना बांका जिला जदयू संगठन को और मजबूती प्रदान करेगी। इधर जदयू प्रदेश सचिव मनोज सिंह, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह वेल्डन, रजौन प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, धोरैया प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह उर्फ विनोद सिंह, छात्र जदयू जिला अध्यक्ष सिट्टू सिंह राजब्बर, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह मझगांय-डरपा पंचायत के मुखिया मृत्युंजय कुमार, प्रखंड मुखिया संघ सचिव सह ओड़हारा पंचायत के मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, अति पिछड़ा प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि संजय पंडित, जिला बीस सूत्री सदस्य नागेश्वर चंद्रवंशी, विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, रजौन दक्षिणी जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य पप्पू वर्मा आदि ने इनके मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।