44 दिवसीय बाल श्रम उन्मूलन के तहत उच्च विद्यालय कुश्चिरा, गोपीकांदर में चलाया गया जागरूकता अभियान
दुमका,अंगभारत। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी दुमका के आदेशानुसार आज दिनांक 03.05.2025 शनिवार को जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रतिनिधि एवं लोक कल्याण सेवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में उच्च विद्यालय कुश्चिरा, गोपीकांदर में शिक्षक एवं बच्चों के बीच 44 दिवसीय बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत सभी को जागरूक किया गया। साथ ही विद्यायल के बच्चों द्वारा शपथ लिया गया कि हमसब विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करेंगे, कोई भी बच्चा बाल श्रम नहीं करेंगे। जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रतिनिधि निक्कू कुमार साह ने कहा कि 14 वर्ष से न्यून आयु के बच्चों से बाल श्रम कराना कानूनी अपराध है। साथ ही उन्होंने *”#श्रम नहीं शिक्षा”* का संदेश गर्जन के साथ बच्चों को दिया और सभी बच्चें ने प्रत्युत्तर में बाल श्रम नहीं करने की शपथ ली। उच्च विद्यालय कुश्चिरा, गोपीकांदर के प्रधानाध्यापक मथियास मुर्मू ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से कहा कि विद्यालय में निरंतरता बनाये रखें।साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय में कोई भी बच्चे बाल श्रम में संलिप्त व छिजित नहीं है। लोक कल्याण सेवा केंद्र के अनिल कुमार साह ने अपने संबोधन में कहा कि अगर कोई बच्चे बाल श्रम करते हुए पाये जाते हैं तो इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन के निःशुल्क नम्बर 1098 में दें। साथ ही उन्होंने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत 30 अप्रैल से 12 जून 2025 तक संपूर्ण जिले में विभिन्न ग्रामों, पंचायतों एवं विद्यालयों आदि में दीवार लेखन व पेंटिंग कर आमजनों को जागरूक किया जा रहा है।